सांसद ने मुख्य सचिव क्षेत्र की लंबित योजनाओं की सूची सौंपी

Updated:
विज्ञापन
सांसद ने मुख्य सचिव क्षेत्र की लंबित योजनाओं की सूची सौंपी

खूंटी सांसद कालीचरण मुंडा ने सोमवार को झारखंड सरकार के मुख्य सचिव अविनाश कुमार से मुलाकात की.

विज्ञापन

खूंटी. खूंटी सांसद कालीचरण मुंडा ने सोमवार को झारखंड सरकार के मुख्य सचिव अविनाश कुमार से मुलाकात की. उन्होंने मुख्य सचिव को अपने लोकसभा क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न जनहित और स्वास्थ्य संबंधी लंबित योजनाओं की जानकारी दी. सांसद ने क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने और अधूरी योजनाओं को शीघ्र पूरा करने के लिए कहा. उन्होंने मुरहू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में वार्ड एवं अतिरिक्त कमरों के निर्माण के लिए कहा. कहा कि सरायकेला-खरसावां जिले में प्रस्तावित 500 बेड अस्पताल भवन निर्माण 12 नवंबर 2011 को प्रारंभ किया गया था. इसके लिए 25 एकड़ भूमि भी उपलब्ध करायी गयी है, लेकिन वर्षों से योजना का कार्य बंद है. सांसद ने निर्माण कार्य पुनः शुरू करने को कहा. सिमडेगा जिले में स्वास्थ्य विभाग की बुनियादी सुविधाओं को बेहतर करने के लिए कहा. उन्होंने मुख्य सचिव को इस संबंध में पत्र भी सौंपा. मौके पर मुख्य रूप से शशि भूषण राय, नईमुद्दीन खान, विजय कुमार स्वांसी उपस्थित थे.

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola