करंट लगने से अधेड़ की मौत

रनिया थाना अंतर्गत गोंडरा गांव में शुक्रवार को असफ गुड़िया (50) की बिजली के करंट लगने से मौत हो गयी.
रनिया. रनिया थाना अंतर्गत गोंडरा गांव में शुक्रवार को असफ गुड़िया (50) की बिजली के करंट लगने से मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार शुक्रवार की दोपहर को असफ सुबह घर से बकरी चराने के लिए निकला था. गांव से कुछ दूरी पर ही बकरी चराने के क्रम में एक पेड़ का डाल काट रहा था. डाल काटने के दौरान ही पेड़ की डाली का संपर्क 33000 बिजली के तार से हो गया. जिससे असफ गुड़िया को करंट का झटका लगा. जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By चंदन कुमार
चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










