राज्यपाल से मिल कर ज्ञापन दिया

Updated:
विज्ञापन
राज्यपाल से मिल कर ज्ञापन दिया

पंचपरगानिया भाषा साहित्य एवं कला परिषद के तत्वावधान में एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को राज्यपाल से मिला.

विज्ञापन

बूंडू. पंचपरगानिया भाषा साहित्य एवं कला परिषद के तत्वावधान में एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को राज्यपाल से मिला. जेपीएससी विज्ञप्ति संख्या 04/2018 सहायक प्राध्यापक नियुक्ति शीघ्र करने की मांग की. प्रतिनिधि मंडल में शामिल सदस्यों ने जेपीएससी के द्वारा हो रही नियुक्ति में विलंब बार-बार साक्षात्कार की तिथि घोषित कर अपरिहार्य कारणों से उसे रद्द कर दिये जाने के बारे में राज्यपाल को अवगत कराया. विज्ञापन निकाले जेपीएससी को सात वर्ष से भी अधिक का समय हो गया है, परंतु अभी तक पंचपरगानिया विषय में नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी नहीं की गयी है. इस पर राज्यपाल ने जेपीएससी अध्यक्ष से कार्रवाई करने का आश्वासन दिया. जप्रतिनिधि मंडल में डॉ अंबिका स्वांसी, रामनाथ सेठ, डॉ विष्णुचरण सिंह मुंडा, मोहित सेठ एवं अरुण कुमार प्रमाणिक शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anand Ram Mahto

लेखक के बारे में

By Anand Ram Mahto

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola