सदर अस्पताल में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम, मरीजों को बताया कानूनी अधिकार
कार्यक्रम में जानकारी देते एलएडीसी चीफ और अन्य | Prabhat Khabar Network
जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने सदर अस्पताल में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया. इसमें मरीजों और उनके परिजनों को उनके कानूनी अधिकारों की जानकारी दी गई और बताया गया कि वे आवश्यकता पड़ने पर निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त कर सकते हैं.
खूंटी. जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को सदर अस्पताल परिसर में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. इसमें मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित मरीजों और उनके परिजनों को उनके कानूनी अधिकारों की जानकारी दी गयी.
बताया गया कि मानसिक स्वास्थ्य की समस्या से प्रभावित व्यक्ति भी अन्य नागरिकों की तरह अपने अधिकारों के हकदार हैं. आवश्यकता पड़ने पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के माध्यम से निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त की जा सकती है.
एलएडीसी चीफ राजीव कमल ने कहा कि मानसिक रूप से बीमार लोगों के साथ संवेदनशील और सम्मानजनक व्यवहार होना चाहिए. उनके अधिकारों की रक्षा के लिए विधिक सेवा संस्थाएं सहयोग के लिए तत्पर हैं. कार्यक्रम में डॉ रिचर्डसन सोय, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के पीएलवी, सदर अस्पताल की नर्स और करीब 40-50 मानसिक स्वास्थ्य मरीज उपस्थित थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए