कर्रा में मंडा और जेठ जतरा का आयोजन

Updated:
विज्ञापन
कर्रा में मंडा और जेठ जतरा का आयोजन

कर्रा प्रखंड के घुनसुली पंचायत अंतर्गत चांपी गांव में मंडा और जेठ जतरा का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

कर्रा. कर्रा प्रखंड के घुनसुली पंचायत अंतर्गत चांपी गांव में मंडा और जेठ जतरा का आयोजन किया गया. इस अवसर पर पहले रात्रि में जागरण किया गया. जिसमें कलाकारों ने छऊ नृत्य प्रस्तुत किया. छउ नृत्य में आदिवासी सरना परसा बेड़ा और भेलडी आदिवासी महावीर छऊ नृत्य पार्टी ने कई प्रस्तुति दी. वहीं सुबह को जेठ जतरा लगाया गया. जिसमें चांपी, करमडीह, भोसा टोली सिरका, तुमना, हेहला, घुनसुली, मुंडा टोली आदि गांवों से खोडहा दल पारंपरिक वेशभूषा के साथ शामिल हुये. इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए अजय कुमार महतो ने कहा की मंडा और जेठ जतरा हमारे पूर्वजों लगाते आ रहे हैं. हमें अपनी सभ्यता और संस्कृति को हमेशा कायम रखना होगा. आयोजन को सफल बनाने में रुपेश बखला, फुलचंद बखला, विरेंद्र महतो, राजेश महतो, फुलचंद प्रधान, राहुल प्रधान, अर्जुन मुंडा, चटकू नायक, सामू मुंड़ा, प्रदीप महतो, विक्रम महतो, ग्राम प्रधान मुकुंद पहान सहित अन्य का योगदान रहा.

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola