खूंटी के होटल में पुलिस की छापेमारी, 20 पेटी विदेशी शराब बरामद

खूंटी के होटल में पुलिस की छापेमारी
Khunti Police Raid: खूंटी जिले के अड़की थाना क्षेत्र स्थित हब्लू-डब्लू होटल में पुलिस ने छापेमारी कर 20 पेटी विदेशी शराब बरामद की. होटल संचालक विजय उर्फ हब्लू गिरफ्तार किया गया. पुलिस अवैध और संदिग्ध शराब नेटवर्क की जांच में जुटी है.
खूंटी से चंदन कुमार कई रिपोर्ट
Khunti Police Raid : खूंटी जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत खूंटी पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. अड़की थाना क्षेत्र के चर्चित हब्लू-डब्लू होटल में छापेमारी कर पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद की है. कार्रवाई के दौरान होटल संचालक विजय उर्फ हब्लू को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है.
गुप्त सूचना पर पुलिस की छापेमारी
जानकारी के अनुसार, एसपी ऋषभ गर्ग को मिली गुप्त सूचना के आधार पर एसडीपीओ मंगल सिंह जामूदा के नेतृत्व में गठित टीम ने अड़की गांव स्थित होटल में छापेमारी की. तलाशी के दौरान होटल से करीब 15 से 20 पेटी विदेशी शराब, लूज शराब और बड़ी संख्या में शराब की बोतलों के ढक्कन बरामद किए गए.
बरामद सामग्री से नकली शराब बनाने की आशंका
बरामद सामग्री को देखते हुए पुलिस को आशंका है कि होटल परिसर में अवैध शराब के भंडारण के साथ-साथ नकली शराब तैयार करने का काम भी किया जा रहा था. हालांकि इसकी पुष्टि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी.

होटल संचालक गिरफ्तार, अवैध शराब नेटवर्क की जांच शुरू
एसडीपीओ मंगल सिंह जामूदा ने बताया कि होटल संचालक विजय उर्फ हब्लू को गिरफ्तार कर लिया गया है. बरामद शराब का मिलान किया जा रहा है तथा पूरे नेटवर्क की जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि इस कारोबार से और कौन-कौन लोग जुड़े हैं और शराब की आपूर्ति कहां से हो रही थी.
ये भी पढ़ें: साहिबगंज: राजमहल में भाइयों के बीच हुआ जमीन विवाद, मारपीट में बुजुर्ग की मौत
ये भी पढ़ें: पलामू: 10 दिन में एक ही परिवार के 5 लोगों की गई जान, ओझा का दिया भभूत खाने का शक
ये भी पढ़ें: साहिबगंज सड़क हादसा: फरक्का से लौट रहे एक ही परिवार के 3 लोगों की ट्रेलर की चपेट में आने से मौत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Priya Gupta
प्रिया गुप्ता पिछले एक वर्ष से प्रभात खबर में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










