करम गीत और मांदर की थाप से गूंजा खूंटी कचहरी मैदान, पारंपरिक वेशभूषा में दिखी संस्कृति की झलक

Updated:
विज्ञापन

foto | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

चाला अखड़ा खोड़हा द्वारा खूंटी में करम पर्व की पूर्व संध्या पर एक शानदार शोभायात्रा और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. पारंपरिक वेश-भूषा में सजे महिला-पुरुषों ने नृत्य-संगीत से समां बांधा.

विज्ञापन

खूंटी. स्थानीय कचहरी मैदान में शुक्रवार को चाला अखड़ा खोड़हा की ओर से करम पर्व की पूर्व संध्या पर करम पूर्व संध्या सह खूंटी नगर शोभायात्रा का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में महिला-पुरुष पारंपरिक वेश-भूषा में शामिल हुए.

विज्ञापन

इस दौरान विभिन्न खोड़हा दलों ने पारंपरिक नृत्य और संगीत की प्रस्तुति दी. कचहरी मैदान से नेताजी चौक तक शोभायात्रा निकाली गयी. शोभायात्रा में पारंपरिक गीत-संगीत और नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा.

मांदर की थाप से गूंजा कचहरी मैदान

कार्यक्रम के दौरान कचहरी मैदान करम गीतों और मांदर की थाप से गूंजता रहा. पारंपरिक वेशभूषा में शामिल महिला-पुरुषों ने सामूहिक नृत्य प्रस्तुत कर करम पर्व की सांस्कृतिक परंपरा को जीवंत किया.

मौके पर कार्यक्रम के संयोजक बरघा मुंडा, बंदी उरांव सहित अन्य लोग मौजूद रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola