जिला पंचायती राज पदाधिकारी ने मदहातू और तोड़ांग का किया निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन
जिला पंचायती राज पदाधिकारी ने मदहातू और तोड़ांग का किया निरीक्षण

जिला पंचायती राज पदाधिकारी डॉ शिशिर कुमार सिंह ने गुरुवार को अड़की प्रखंड के मदहातू और तोड़ांग का निरीक्षण किया.

विज्ञापन

खूंटी. जिला पंचायती राज पदाधिकारी डॉ शिशिर कुमार सिंह ने गुरुवार को अड़की प्रखंड के मदहातू और तोड़ांग का निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में उन्होंने पंचायत भवन, आंगनबाड़ी केंद्र, स्वास्थ्य उपकेंद्र पड़ासू तथा राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय चलकद का जायजा लिया. उन्होंने विद्यालय के छात्रों से बातचीत की. उनके शैक्षिक गतिविधियों की जानकारी ली. वहीं स्वास्थ्य उपकेंद्र में उपलब्ध सुविधाओं का निरीक्षण किया. ग्रामीणों से संवाद कर क्षेत्र में पेयजल समस्या की जानकारी ली. निरीक्षण के दौरान पंचायत सचिव को 15 दिनों के भीतर ज्ञान केंद्र को पूर्णतः सक्रिय करने का निर्देश दिया. कहा कि ज्ञान केंद्र में छात्रों और ग्रामीणों का नियमित आवागमन सुनिश्चित करें. पंचायत भवनों को हर समय क्रियाशील रखें और आम जनता की सेवा वितरण प्रणाली को प्राथमिकता के आधार पर संचालित करें. जिला पंचायत राज पदाधिकारी ने पंचायत भवन से निर्गत होनेवाले सभी प्रकार के प्रमाण-पत्रों को समय पर जारी करने के लिए कहा. प्रज्ञा केंद्र संचालकों को पंचायत भवन में बैठ कर कार्य करने का निर्देश दिया. आंगनबाड़ी केंद्र निरीक्षण के दौरान उन्होंने सेविका को बच्चों की नियमित वजन मापी, ग्रोथ चार्ट संधारण तथा बच्चों की उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

ग्रामीणों से संवाद कर क्षेत्र में पेयजल समस्या की जानकारी लीB

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola