पांच परगना का प्रसि़द्ध व ऐतिहासिक घुरती सतीघाट टुसु मेला संपन्न

Updated:
विज्ञापन

लोगों ने स्वर्णरेखा नदी के पवित्र जल में स्नान कर मंदिर में पूजा अर्चना की.

विज्ञापन

सोनाहातू. पांच परगना का प्रसि़द्ध एवं ऐतिहासिक घुरती सतीघाट टुसु मेला रविवार को सोनाहातू की बारेंदा पंचायत के पांडुडीह गांव के समीप स्वर्णरेखा नदी के पावन तट पर शांतिपूर्ण वातावरण में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ. इस अवसर पर लोगों ने स्वर्णरेखा नदी के पवित्र जल में स्नान कर मंदिर में पूजा अर्चना की. चौड़ल मंडली मेले में गाजे -बाजे व चौडल के साथ नृत्य करते हुए मेला पहुंचे. मेला प्रेमियों ने दिन भर मेला का भरपूर आनंद लिया. मेले में कई तरह के स्टॉल लगी थी. लोगो ने ढोल-नगाड़े, कृषि औजार और रसोई सामग्री की खूब खरीदारी किये. मेले में बुगी-बुगी डांस, सर्कस, नाटक, झूले एवं लोकनृत्य का लोगों ने खूब आनंद उठाया. व्यवस्था बनाये रखने के लिए स्थानीय थाना प्रभारी प्रेम प्रदीप कुमार एवं प्रशासन के पूरी टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola