ePaper

तोरपा में झामुमो के कार्यकर्ता सम्मेलन में गठित किये गये मोर्चे

Updated at : 04 Nov 2025 6:23 PM (IST)
विज्ञापन
तोरपा में झामुमो के कार्यकर्ता सम्मेलन में गठित किये गये मोर्चे

झामुमो तोरपा प्रखंड का कार्यकर्ता सम्मेलन मंगलवार को भारत माता कल्याण मंडप हिल चौक तोरपा में आयोजित किया गया.

विज्ञापन

तोरपा. झामुमो तोरपा प्रखंड का कार्यकर्ता सम्मेलन मंगलवार को भारत माता कल्याण मंडप हिल चौक तोरपा में आयोजित किया गया. सम्मेलन में पार्टी संगठन को मजबूत बनाने को लेकर चर्चा की गयी. सम्मेलन में पार्टी के विभिन्न वर्ग संगठन तथा मोर्चा का गठन किया गया. सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिलाध्यक्ष जुबैर अहमद ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि झामुमो का सिद्धांत ही है लोगों की समस्या का समाधान करना, अतः कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों की समस्या सुने तथा उसके समाधान की दिशा में सक्रियता से काम करें. उन्होंने कहा कि पार्टी के नीति व सिद्धांतों को जन जन तक पहुंचाना कार्यकर्ताओं की जिम्मेवारी है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य में अबुआ सरकार है. यह सरकार जनहित में कई योजनाओं का संचालन कर रही है. समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजना का लाभ कैसे पहुंचे इसके लिए कार्यकर्त्ता काम करें. सम्मेलन का संचालन प्रखंड अध्यक्ष रुबेन तोपनो ने किया. सम्मलेन में जिला सचिव सुशील पहान, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अमृत हेमरोम, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुशांति कोनगाडी, बुद्धिजीवी मोर्चा जिलाध्यक्ष वीरेन कंडुलना, क्रीड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रकाश नाग मुंडा, छात्र मोर्चा जिलाध्यक्ष कमलेश महतो, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष फिरोज खान, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष मांगू होरो, मकसूद अंसारी, हेमन्त गुप्ता, शंकर सिंह मुंडा, प्रदीप केशरी, मोजीर अंसारी,राहुल केशरी, जोलेन बारला, जयदीप तोपनो, देवनाथ मघईया, वीरेंद्र सिंह, विश गुड़िया, उदय चौधरी, सुहेल खान जोनसान आईंद, डेविड तोपनो, पीयूष गुड़िया, चंदन ठाकुर, महादेव मुंडा, तनवीर खान, जेम्स आईंद, मुकेश सिंह, फिरोज खान, विनोद उरांव, नितीश भेगरा, प्रदीप महतो, रोशनी गुड़िया, शिशिर तोपनो, पुष्पा गुड़िया, बिमला डोडराय, आकिब हुसैन, इमरान खान, नयन भेगरा आदि उपस्थित थे.

कई लोगों ने पार्टी ज्वाइन किया :

सम्मेलन के दौरान गुंजन तोपनो, मोजे तोपनो, सिलास तोपनो, रवि तोपनो आदि ने हेमंत सोरेन के कार्यों से प्रभावित होकर झामुमो ज्वाइन किया. जिलाध्यक्ष जुबैर अहमद ने माला पहनाकर सभी का स्वागत किया.

सम्मेलन में पार्टी के कई मोर्चा की समिति गठित

महिला मोर्चा :

महिला मोर्चा अध्यक्ष विश्वासी हमरोम, सचिव पुष्पा गुड़िया, उपाध्यक्ष विमला डोडराय तथा कोषाध्यक्ष रौशनी गुड़िया को बनाया गया. इसी तरह जोनसन आईंद को युवा मोर्चा का अध्यक्ष, सचिव बिरसा तोपनो, कोषाध्यक्ष नितीश भेंगरा, उपाध्यक्ष देनीश गुड़िया, श्रीधर कुमार राय और चंदन कुमार ठाकुर बनाये गये. अल्पसंख्यक मोर्चा का अध्यक्ष आकिब हुसैन, सचिव इमरान खान तथा कोषाध्यक्ष फैजान अंसारी को बनाया गया. छात्र मोर्चा का अध्यक्ष विजय मुंडा तथा सचिव युग गुड़िया को बनाया गया. क्रीड़ा मोर्चा का अध्यक्ष जेम्स तोपनो, सचिव दर्शन सांगा तथा कोषाध्यक्ष रोशन आईंद, उपाध्यक्ष प्रमोद तोपनो, सुजीत आईंद, इसराइल बारला व सोमा उरांव को बनाया गया. किसान मोर्चा का अध्यक्ष प्रदीप महतो, सचिव दीपक केरकेट्टा, सचिव सियुस गुड़िया तथा उपाध्यक्ष अभिषेक शर्मा को बनाया गया.

समस्याओं के समाधान में जुटे कार्यकर्ता : जुबैरB

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH SHARMA

लेखक के बारे में

By SATISH SHARMA

SATISH SHARMA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola