सब्सिडी पर वाहन देने के नाम पर धोखाधड़ी

Updated:
विज्ञापन
सब्सिडी पर वाहन देने के नाम पर धोखाधड़ी

जिले में एक बार फिर निवेश और आसान वित्तीय योजनाओं के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है.

विज्ञापन

खूंटी. जिले में एक बार फिर निवेश और आसान वित्तीय योजनाओं के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है. राधास्वामी नामक संगठन पर लोगों ने वाहन, शिक्षा और अन्य सुविधाओं का लालच देकर बड़ी संख्या में राशि जमा कराने तथा बाद में अपने वादों से मुकर जाने का आरोप लगाया है. गुरुवार को राधास्वामी संगठन के इस धोखाधड़ी के शिकार लोग स्थानीय कचहरी मैदान में एकत्रित हुए. उन्होंने बताया कि संगठन ने 40 से 70 प्रतिशत सब्सिडी देने का बात कही थी. राधास्वामी संगठन के द्वारा लोगों से वाहन की कीमत का 30 से 40 प्रतिशत हिस्सा जमा कराया गया और शेष राशि फाइनेंस के माध्यम से करायी गयी. संगठन ने भरोसा दिलाया था कि वह वाहन की मासिक किस्तों का भुगतान स्वयं करेगा. शुरुआती तीन से चार महीनों तक किस्त नियमित रूप से जमा भी की गयी. इसके बाद अब किस्त जमा करना बंद कर दिया गया. जिसके बाद लोग परेशान हो रहे हैं. जिन कंपनियों से वाहन फाइनेंस किये गये थे वे दबाव बनाना शुरू कर दिये हैं. इससे परेशान होकर खूंटी में स्थित संगठन के कार्यालय में दर्जनों लाभुक पहुंचे तो कार्यालय का शटर बंद मिला. हालांकि संगठन से जुड़े कुछ सदस्यों ने कहा कि जिले में पांच हजार से अधिक लोगों ने योजना का लाभ लिया है. तकनीकी कारणों से इएमआइ भुगतान में परेशानी उत्पन्न हुई है.

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola