धूमकुड़िया और चेक डैम का विधायक ने किया शिलान्यास

Updated:
विज्ञापन
धूमकुड़िया और चेक डैम का विधायक ने किया शिलान्यास

कर्रा प्रखंड के सोटया गांव में सोटया, कोनहप्पा और चांन्हो गांव के लिए बनने वाले धूमकुड़िया भवन का शिलान्यास.

विज्ञापन

कर्रा. तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया ने सोमवार को कर्रा प्रखंड के सोटया गांव में सोटया, कोनहप्पा और चांन्हो गांव के लिए बनने वाले धूमकुड़िया भवन का सामूहिक शिलान्यास किया. इसके बाद लिमड़ा गांव में चेकडैम निर्माण कार्य का भी शिलान्यास किया. इस अवसर पर ग्रामीणों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि धूमकुड़िया भवन केवल एक भवन नहीं, बल्कि गांव की सांस्कृतिक, सामाजिक और सामूहिक गतिविधियों का केंद्र होगा. भवन का सही उपयोग किस प्रकार हो, इसका निर्णय ग्रामीण आपसी सहमति से लें. उन्होंने कहा कि खेतों तक पानी पहुंचाने के लिए नालों में चेकडेम निर्माण कराया जा रहा है. पहले लोग मडुवा को मडुवा के मोल कह कर इसे कम महत्व देते थे, लेकिन अब जेएसएलपीएस की दीदियां मडुवा से लड्डू, बिस्कुट, निमकी, चिप्स, केक, बुंडू और हलवा सहित कई उत्पाद तैयार कर आत्मनिर्भर बन रही हैं. उन्होंने कहा कि तोरपा विधानसभा क्षेत्र को आदर्श विधानसभा बनाया जायेगा. मौके पर महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुशांति कोनगाड़ी, अमृत हेमरोम, राहुल केशरी, जोलेन बारला, अमित बडिंग, पूनम बारला, विनोद उरांव, सुखराम उरांव, छत्री हेमरोम, खेदन लकड़ा, कालेमिश्या ओड़या, लच्छुआ लोहरा, शुभं शर्मा, अरूण उरांव, असलम आलम सहित अन्य उपस्थित थे.

धूमकुड़िया भवन गांव की संस्कृति और सामाजिक गतिविधियों का बनेगा केंद्रः सुदीप गुड़ियाB

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola