प्रत्याशियों के चुनावी खर्च का किया गया ऑडिट

Updated:
विज्ञापन

निर्वाचन कार्यालय में नामांकन से लेकर 11 फरवरी तक प्रत्याशियों के खर्च के विवरणी का लेखा-जोखा कराया गया.

विज्ञापन

बुंडू. नगर निकाय चुनाव को लेकर बुंडू नगर पंचायत के अध्यक्ष और पार्षद पद के सभी प्रत्याशियों का बुंडू अनुमंडल परिसर में स्थित निर्वाचन कार्यालय में नामांकन से लेकर 11 फरवरी तक प्रत्याशियों के खर्च के विवरणी का लेखा-जोखा कराया गया. मौके पर सभी प्रत्याशी और उनके प्रतिनिधि मौजूद होकर अपने चुनावी खर्च की खाता पंजी पुस्तिका में राज्य वित्त सेवा के अधिकारी, व्यय पदाधिकारी राजेश कच्छप ने चुनाव कार्य में लगे कर्मचारियों को चुनावी लेखा पुस्तिका में विवरणी का हिसाब किताब लिया और सत्यापित कराया गया. गुरुवार को सुबह से ही प्रत्याशी और उनके प्रतिनिधि चुनाव हिसाब खर्च को लेकर व्यस्त देखे गये. चुनावी खर्च पुस्तिका में सही भरने वाले प्रत्याशियों को चुनाव कार्य में लगे कर्मचारियों द्वारा मार्गदर्शन कराया गया. देर शाम तक प्रत्याशी और उनके प्रतिनिधि निर्वाचन कार्यालय में व्यस्त दिखे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola