बच्चों ने पेश की शिव महिमा की नाट्य प्रस्तुति

Updated:
विज्ञापन
बच्चों ने पेश की शिव महिमा की नाट्य प्रस्तुति

तोरपा में महाशिवरात्रि के अवसर पर शनिवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

तोरपा. महात्मा एनडी ग्रोवर डीएवी पब्लिक स्कूल, तोरपा में महाशिवरात्रि के अवसर पर शनिवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों ने भक्ति गीत एवं नृत्य प्रस्तुत किया. नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से भगवान शिव की महिमा, मां पार्वती की तपस्या का सुंदर दृश्य प्रदर्शित किया.विद्यालय के प्रधानाचार्य ज्ञान हंस ओझा ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों में सांस्कृतिक और नैतिक मूल्यों का विकास होता है. उन्होंने सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी. इस अवसर पर उषा हंस ओझा, आशा आइंद, मुनमुन कुमारी , आनंद कुमार नंद आदि शिक्षकगण उपस्थित रहे.

विज्ञापन
Satish Sharma

लेखक के बारे में

By Satish Sharma

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola