डॉ राजेंद्र प्रसाद की जयंती मनायी गयी
Author Anand ram mahto
Updated:
विज्ञापन

बिरसा मुंडा डीएवी आवासीय विद्यालय में भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद की 141वीं जयंती मनायी गयी.
विज्ञापन
बुंडू.
बिरसा मुंडा डीएवी आवासीय विद्यालय में भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद की 141वीं जयंती मनायी गयी. कार्यक्रम की शुरुआत डॉ राजेन्द्र प्रसाद के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि से हुई. प्राचार्य आकाश कुमार सिन्हा ने डॉ प्रसाद के जीवन, स्वतंत्रता संग्राम में योगदान तथा संविधान निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला. उन्होंने छात्रों से देशसेवा, अनुशासन और नैतिक मूल्यों को अपनाने का आह्वान किया. इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करनेवाले छात्रों को प्राचार्य ने मेडल प्रदान कर सम्मानित किया. राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










