जिला फुटबॉल लीग का आयोजन पांच जून से

Updated:
विज्ञापन
जिला फुटबॉल लीग का आयोजन पांच जून से

खूंटी जिला फुटबॉल संघ की बैठक कार्यकारी अध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा की अध्यक्षता में की गयी.

विज्ञापन

खूंटी. खूंटी स्थित बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में खूंटी जिला फुटबॉल संघ की बैठक कार्यकारी अध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा की अध्यक्षता में की गयी. बैठक में स्थानीय बिरसा मुंडा फुटबॉल मैदान, कमंता मैदान और सभी प्रखंडों में खूंटी जिला फुटबॉल लीग का आयोजन पांच जून से आयोजित करने का निर्णय लिया गया. इस वर्ष अंतर विद्यालय फुटबॉल प्रतियोगिता भी होगी. इसके लिए इच्छुक टीमें 31 मई तक अपना निबंधन करा सकती हैं. संघ के पदाधिकारियों ने उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया से मुलाकात की. उन्हें संघ के संविधान के अनुरूप संघ के अध्यक्ष पद के लिए पत्र के माध्यम से अनुरोध किया गया. उपायुक्त ने इस दायित्व को सहर्ष स्वीकार किया. उन्होंने जिले में फुटबॉल खेल के विकास और खिलाड़ियों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया. मौके पर सचिव चंद्रदेव सिंह, सहायक सचिव मनोहर नाग, सुनील नायक, मानसिंह मुंडा, सोम मुंडा, आनंद कोनगाड़ी, राकेश सेठ सहित अन्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola