जिला अनुमोदन समिति की बैठक

बैठक में नामांकन के लिए प्राप्त आवेदनों की समीक्षा की गयी.
खूंटी. समाहरणालय सभागार में मंगलवार को कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय खूंटी, अड़की, रनिया, मुरहू, कर्रा, झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय तोरपा और नेताजी सुभाषचंद्र बोस आवासीय विद्यालय खूंटी में छात्राओं के नामांकन को लेकर जिला अनुमोदन समिति की बैठक की गयी. बैठक में नामांकन के लिए प्राप्त आवेदनों की समीक्षा की गयी. समिति ने सर्वसम्मति से योग्य छात्राओं के नामांकन के लिए आवेदनों को अनुमोदित किया. विद्यालयों में समय पर शत-प्रतिशत योग्य छात्रों के नामांकन को सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया. उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने कहा कि विद्यालयों में कोई भी सीट खाली नही रहे. सभी योग्य बच्चों का नामांकन सुनिश्चित करें. मौके पर जिला शिक्षा अधीक्षक, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, वार्डन सहित अन्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










