पासआउट छात्रों को सर्टिफिकेट निर्गत करने की मांग

Updated:
विज्ञापन
पासआउट छात्रों को सर्टिफिकेट निर्गत करने की मांग

पीपीके कॉलेज बुंडू के प्राचार्य विनीता कुमारी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा.

विज्ञापन

बूंडू. झारखंड छात्र मोर्चा के पूर्व रांची जिला उपाध्यक्ष राजू कुमार उर्फ राजीव के नेतृत्व में पासआउट छात्रों को डिग्री सर्टिफिकेट अथवा प्रोविजनल सर्टिफिकेट उपलब्ध कराने को लेकर पीपीके कॉलेज बुंडू के प्राचार्य विनीता कुमारी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा. राजू कुमार ने कहा की वर्तमान समय में जेपीएससी द्वारा झारखंड एलिजिबिलिटी टेस्ट (जेट ) का परीक्षा फार्म भराया जा रहा है, जिसकी अंतिम तिथि छह अक्टूबर है. लेकिन पीपीके कॉलेज बुंडू से सत्र-2017-20 और 2018-21 के बाद बीए तथा एमए के पासआउट छात्रों को अब तक न ही डिग्री सर्टिफिकेट दिया गया है न ही प्रोविजनल सर्टिफ़िकेट, जिससे जेट के परीक्षा फॉर्म भरने से हजारों छात्र वंचित हो सकते हैं. उन्होंने प्राचार्य से छात्रों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए अतिशीघ्र सर्टिफिकेट उपलब्ध कराने का आग्रह किया. इस मौके पर सहदेव महतो, पंकज प्रमाणिक, सीताराम महतो, अशोक कुमार, जयराम महतो, धर्मेंद्र महली, मंटू सेठ, काजल कुमारी, निशा कुमारी, हैप्पी कुमारी, गीता कुमारी, होलिका कुमारी समेत कोई छात्र-छात्राएँ मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anand Ram Mahto

लेखक के बारे में

By Anand Ram Mahto

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola