डोभा से शव बरामद, हत्या का जतायी आशंका

Updated:
विज्ञापन
डोभा से शव बरामद, हत्या का जतायी आशंका

मारंगहादा थाना क्षेत्र के कातूत गांव में डोभा से एक शव बरामद

विज्ञापन

खूंटी.

मारंगहादा थाना क्षेत्र के कातूत गांव में डोभा से एक शव बरामद किया गया है. मृतक की पहचान अड़की थाना क्षेत्र के बगड़ी निवासी सुंदर नायक के रूप में की गयी है. प्रथम दृष्टया माना जा रहा है कि डोभा में डूबने से उसकी मौत हुई है. जानकारी के अनुसार वह अपने ससुराल कातूत गया था. जहां वह गुरुवार को नित्य क्रिया के लिए डोभा की ओर गया था. इसी क्रम में डोभा में गिरकर डूबने से उसकी मौत हो गयी. हालांकि उसके परिजनों ने हत्या किये जाने की आशंका व्यक्त की है. इस संबंध में परिजनों ने मारंगहादा थाना में लिखित आवेदन दिया है. एसडीपीओ वरुण रजक ने कहा कि शव का पोस्टमार्टम किया गया है. जांच के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा कि हत्या की गयी है अथवा डूबने से उसकी मौत हुई है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola