ePaper

डीएपी व यूरिया की मनमानी दर में हो रही बिक्री

Updated at : 22 Jul 2025 6:34 PM (IST)
विज्ञापन
डीएपी व यूरिया की मनमानी दर में हो रही बिक्री

बुंडू समेत पूरे पंच परगना क्षेत्र में बीज भंडार विक्रेता द्वारा डीएपी और यूरिया सरकारी दर से अधिक दामों पर बेची जा रही है.

विज्ञापन

बुंडू. बुंडू समेत पूरे पंच परगना क्षेत्र में बीज भंडार विक्रेता द्वारा डीएपी और यूरिया सरकारी दर से अधिक दामों पर बेची जा रही है. डीएपी 1600 से 1700 रुपये और यूरिया 450 से 500 रुपये प्रति बोरा बेची जा रही है. विक्रेता द्वारा किसानों से सिर्फ आधार नंबर पूछा जाता है और ना ही रसीद दी जा रही है. खाद बीज भंडार में बोर्ड का भी उल्लेख नहीं किया गया है. विक्रेता द्वारा किसानों से मनमानी ढंग से पैसा वसूली की जा रही है. कोई लोगों ने अंचल अधिकारी और विकास पदाधिकारी समेत अनुमंडल पदाधिकारी को सूचना दी है. लेकिन सरकारी प्रशासनिक स्तर से कार्रवाई नहीं की जा रही है, जबकि राज्य सरकार ने डीएपी और यूरिया सरकारी मूल्य पर बेचने की निर्देश दिये हैं. खाद विक्रेता द्वारा मनमानी ढंग से पैसा वसूली किए जाने पर क्षेत्र के किसानों में भारी नाराजगी है. स्थानीय ग्रामीण किसानों ने रांची उपायुक्त से जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANAND RAM MAHTO

लेखक के बारे में

By ANAND RAM MAHTO

ANAND RAM MAHTO is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola