सहायक आचार्य नियुक्ति के लिए काउंसलिंग
Published by :CHANDAN KUMAR
Published at :22 Aug 2025 6:26 PM (IST)
विज्ञापन

जिले में सहायक आचार्य नियुक्ति को लेकर जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय में शुक्रवार को जिला स्तरीय काउंसलिंग का दूसरा राउंड संपन्न
विज्ञापन
खूंटी.
जिले में सहायक आचार्य नियुक्ति को लेकर जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय में शुक्रवार को जिला स्तरीय काउंसलिंग का दूसरा राउंड संपन्न हुआ. दूसरे राउंड में भाषा विषय के वर्ग छह से आठ के लिए कुल 24 अभ्यर्थियों की स्क्रूटनी की गयी. जिसमें डीडीसी आलोक कुमार, अपर समाहर्ता परमेश्वर मुंडा, डीइओ अपरूपा पॉल चौधरी, डीएसइ अभय कुमार शील, बीइइओ धीरेंद्र कुमार ने अभ्यर्थियों की काउंसलिंग की. उनका मूल प्रमाण-पत्र के साथ-साथ स्वप्रमाणित प्रतियों की जांच की गयी. जांच में यदि कोई कमी पायी जाती है तो मौके पर ही सुधार का विकल्प दिया गया. इससे पूर्व 13 अगस्त को गणित और विज्ञान के लिए 30 अभ्यर्थियों का काउंसलिंग की गयी थी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




