पार्षद प्रत्याशी घर-घर बांट रहे हैं पर्चा मांग रहे हैं वोट

Updated:
विज्ञापन

नगर निकाय चुनाव में पार्षद पद के प्रत्याशियों ने चुनावी माहौल को गर्म कर दिया है.

विज्ञापन

बुंडू. नगर निकाय चुनाव में पार्षद पद के प्रत्याशियों ने चुनावी माहौल को गर्म कर दिया है. एड़ी चोटी की मेहनत कर घर-घर पहुंचकर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं. रंग बिरंगे पोस्टर बैनर से नगर सभी वार्ड क्षेत्र के टोल मोहल्ले को पाट दिया गया है. वार्ड नंबर 7 के प्रत्याशी नेपाल दास आपका आदेश काम कर दिखाऊंगा नारे के साथ घर-घर पहुंच कर वोट मांग रहा है. वार्ड नंबर 3 के प्रत्याशी रीना देवी अपनी जेठानी नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष राधा देवी के साथ घर-घर जाकर वोट मांग रही है. वार्ड नंबर 3 की प्रत्याशी करिश्मा भगत, पुष्पा जायसवाल, नेहा कुमारी, वार्ड नंबर आठ के प्रत्याशी रविंद्र नाथ उरांव, निरंजन उरांव, वार्ड नंबर 11 के दिलीप स्वासी, राकेश मछुआ, अशोक सेठ, कृष्णा मछुआ,, वार्ड नंबर 1 की सुनीता कुमारी, वार्ड नंबर 4 के अर्जुन महतो, शुभम कुमार, प्रमोद चौधरी वार्ड नंबर 2 की सत्या देवी, आदि प्रत्याशी ने घर-घर जाकर वोट मांग रहे हैं, वार्ड नंबर 5 की कमला देवी, बेनी माधव महतो, चंद्र मोहन महतो, वार्ड नंबर 6 के असरद अंसारी, वार्ड नंबर 9 के देवेंद्र भोक्ता, बबलू दास, बॉबी कुमार, वार्ड नंबर 10 के धनंजय प्रमाणिक, कृष्णा प्रमाणिक, मुकेश कुम्हार आदि प्रत्याशी काम करने की कसम के साथ घर-घर जा कर हाथ जोड़ कर वोट मांग रहे हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola