लगातार बारिश से धान खेती प्रभावित, हरी सब्जी खेती चौपट

Updated:
विज्ञापन
लगातार बारिश से धान खेती प्रभावित, हरी सब्जी खेती चौपट

पिछले 22 दिनों से लगातार हो रही बारिश से बुंडू क्षेत्र के लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है.

विज्ञापन

बुंडू. पिछले 22 दिनों से लगातार हो रही बारिश से बुंडू क्षेत्र के लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. लगातार बारिश के कारण किसानों ने धान की बीज की खेत में बुवाई नहीं कर पाये हैं. खेत सूखने का नाम नहीं ले रहा है. जिस कारण किसान अपने खेतों में धान बीज नहीं डाल पाये हैं. आषाढ़ महीना और रथ मेला के समय से किसान धान की रोपनी शुरू कर देते हैं. लगातार बारिश के कारण धान बीज के पौधे तैयार नहीं हो पाये. जानकारी के मुताबिक प्रति वर्ष सूखे खेतों में ही धान बीज किस डालते हैं, लेकिन इस वर्ष हालत ऐसी रही कि पिछले 15-20 दिनों से खेत सूख ही नहीं पाया. अब तक मात्र 10 फीसदी ही खेतों में किसान धान बीज डाल पाये हैं. इधर हरी सब्जी खेती भी बारिश के कारण चौपट हो गयी है. कद्दू, करेला, भिंडी, टमाटर एवं अन्य हरी सब्जी की खेती पानी में डूबी है. किसान खेत से सब्जी नहीं निकाल पा रहे हैं. इधर हरी सब्जी चौपट होने के कारण बाजार में हरी सब्जी की कीमत बढ़ने लगी है. जामटोला के किसान उत्तम कुमार महतो और कन्हाई लाल सिंह मुंडा बताते हैं कि दो एकड़ में कद्दू और नेनुआ खेती की थी. खेत में पानी भर गया जो चौपट हो गया. रेलाडीह गांव के निवासी नंदकिशोर महतो ने एक एकड़ में नेनुआ और करेला की खेती की है. खेत में पानी भरने से यह पूरी तरह नष्ट हो गया है. बघाड़ीह गांव अजीत महतो, शिवनाथ लोहार ने बताया हाइब्रिड भिंडी व कद्दू की डेढ़ एकड़ में खेती की थी. जिसकी क्षति हो गयी है. दलकड़ीह गांव के निवासी धनेश्वर महतो, प्रदीप महतो, शंकर मुंडा, सनातन लोहार, दिनेश कोईरी, लाल कोईरी आदि किसानों की भी हरी सब्जी की खेती चौपट हो गयी है.किसानों ने सरकार से मुआवजा की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anand Ram Mahto

लेखक के बारे में

By Anand Ram Mahto

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola