कर्रा में बिजली की आंख-मिचौनी से उपभोक्ता परेशान

Updated:
विज्ञापन
कर्रा में बिजली की आंख-मिचौनी से उपभोक्ता परेशान

कर्रा प्रखंड मुख्यालय में बिजली की आंख-मिचौनी से बिजली उपभोक्ता परेशान हैं.

विज्ञापन

कर्रा. कर्रा प्रखंड मुख्यालय में बिजली की आंख-मिचौनी से बिजली उपभोक्ता परेशान हैं. कर्रा थाना परिसर में 200 केवी का बिजली ट्रांसफार्मर भी जर्जर हो गया है. जिसके कारण उपभोक्ताओं को पर्याप्त रूप से बिजली की आपूर्ति नहीं हो रही है. बिजली की खराब स्थिति के कारण प्रखंड कार्यालय, सीएचसी कर्रा, बैंक सहित सभी सीएससी सेंटर के कार्य बाधित हो रहे है. दूर-दराज गांव से आये लोगों को भी परेशानी का समाना करना पड़ रहा है. सीएससी सेंटर में आवेदन का ऑनलाइन करने, फोटो कॉपी करने में असुविधा हो रही है. बिजली विभाग द्वारा जन समस्या को देखने के बाद भी सही तरीके से प्रखंड मुख्यालय में बिजली की सुविधा मुहैया नहीं करायी जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola