नवगठित कांग्रेस जिला कार्यकारिणी की हुई पहली बैठक

Updated:
विज्ञापन
नवगठित कांग्रेस जिला कार्यकारिणी की हुई पहली बैठक

नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों को नियुक्ति प्रमाण पत्र दिया गया

विज्ञापन

खूंटी. जिला कांग्रेस कमेटी की नवनियुक्त जिला कार्यकारिणी की प्रथम बैठक बुधवार को सांसद कालीचरण मुंडा के आवासीय कार्यालय में जिलाध्यक्ष रवि मिश्र की अध्यक्षता में की गयी. बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने और जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने को लेकर चर्चा की गयी. जिलाध्यक्ष रवि मिश्र ने सभी नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों को नियुक्ति प्रमाण पत्र प्रदान किया और अंग वस्त्र प्रदान कर शुभकामनाएं दी. उन्होंने सभी पदाधिकारियों को एकजुट होकर पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया. कहा कि कांग्रेस पार्टी सदैव जनता के हक और अधिकार की लड़ाई लड़ती आयी है. सभी पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन निष्ठा के साथ करें. जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा जी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को प्रखंड, मंडल और पंचायतों का भी जिम्मेदारियां प्रदान किया. बैठक में उपस्थित सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने का संकल्प लिया. मौके पर प्रदेश कोऑर्डिनेटर पीटर मुंडू, प्रदेश सचिव रामकृष्ण चौधरी, आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष विल्सन तोपनो, प्रवक्ता रविकांत मिश्रा, नगर पंचायत अध्यक्ष गुलाम गौस, ऋतुराज झा, विल्सन बोदरा, समडोम तोपनो, महिला अध्यक्ष सुनीता गोप, तैयब अंसारी, जॉन कंडुलना, अजय गुप्ता, अजय कुमार साहू, बंधू गंझू, फिरोज आलम, मरियम आईंद, परवेज आलम, अजय किशोर मुंडा, प्रकाश मुंडा, प्रनीत तोपनो, शशिकांत होरो, एलेक्सियूस परधिया सहित अन्य उपस्थित थे.

नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों को नियुक्ति प्रमाण पत्र दिया गयाB

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola