टीम बनाकर करें विकास कार्य

Updated:
विज्ञापन

समाहरणालय सभागार में सोमवार को उपायुक्त जावेद हुसैन की अध्यक्षता में जिलास्तरीय समन्वय समिति (विकास) की बैठक हुई.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, खूंटी.

समाहरणालय सभागार में सोमवार को उपायुक्त जावेद हुसैन की अध्यक्षता में जिलास्तरीय समन्वय समिति (विकास) की बैठक हुई. जिसमें उपायुक्त ने विभिन्न विभागों से संचालित केंद्र और राज्य प्रायोजित विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की. पशुपालन विभाग की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना में अधिक-से-अधिक लाभुकों को योजना से जोड़ने का निर्देश दिया. सहकारिता विभाग की समीक्षा के दौरान अड़की और मुरहू प्रखंड में 100 एमटी क्षमता के गोदाम निर्माण के लिए भूमि चिह्नित करने के लिए कहा. वहीं 500 एमटी क्षमता के स्वीकृत गोदामों के निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली. मुरहू स्थित कोल्ड स्टोरेज का संचालन शीघ्र शुरू करने को कहा. जिले में लैम्पस केंद्रों और गोदामों की संख्या बढ़ाने तथा शत-प्रतिशत किसानों से धान अधिप्राप्ति सुनिश्चित करने के लिए कार्ययोजना तैयार करने, मुरहू स्थित कृषक पाठशाला के संचालन और जिले में सनफ्लावर की खेती को बढ़ावा देने, सभी राशन कार्डधारियों को नियमित रूप से निर्धारित मात्रा में खाद्यान्न वितरण करने, प्रत्येक माह की दो तारीख को चावल दिवस के रूप में मनाने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने चावल दिवस आयोजित कर लाभुकों के बीच खाद्यान्न वितरण करने को कहा. स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने मोतियाबिंद ऑपरेशन की संख्या बढ़ाने, सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में पेयजल और विद्युत की सुविधा अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. शिक्षा विभाग की समीक्षा में उपायुक्त ने विद्यालयों में शत-प्रतिशत शिक्षकों की उपस्थिति सुनिश्चित करने, समय पर पोशाक और पाठ्य पुस्तकों का वितरण करने का निर्देश दिया. खनन विभाग को जिले में अवैध खनन के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के लिए कहा. कहा कि नियमित छापेमारी अभियान चलायें. कहा कि सभी अधिकारी आपस में समन्वय बनाकर बेहतर तालमेल के साथ कार्य करें. विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए विभागों के बीच निरंतर संवाद और समन्वय आवश्यक है. सभी पदाधिकारी टीम भावना के साथ कार्य करें. विकास योजनाओं को धरातल पर उतारें. मौके पर उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार प्रकाश, अपर समाहर्ता, प्रभारी पदाधिकारी गोपनीय शाखा, विभिन्न विभागों के वरीय पदाधिकारी सहित अन्य उपस्थित थे.

जिलास्तरीय समन्वय समिति की बैठक में उपायुक्त ने दिये निर्देशB

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola