बरसात से पूर्व नालियों की करें सफाई : डीसी
Author Chandan kumar
Updated:
विज्ञापन

उपायुक्त ने नगर पंचायत की योजनाओं की समीक्षा की
विज्ञापन
प्रतिनिधि, खूंटी.
समाहरणालय सभा कक्ष में बुधवार को उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने नगर पंचायत के अंतर्गत योजनाओं की समीक्षा की. उन्होंने नगर पंचायत अंतर्गत विभिन्न वार्ड में पेयजल आपूर्ति, साफ-सफाई व्यवस्था, होल्डिंग टैक्स, ट्रेड लाइसेंस, राजस्व संग्रहण, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी), नालों की सफाई, कचरा का उठाव, स्ट्रीट लाइट की मरम्मत आदि की जानकारी ली. उपायुक्त ने लक्ष्य के अनुरूप राजस्व संग्रहण करने का निर्देश दिया. वहीं शहर की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने को कहा. बारिश के मौसम को देखते हुए नालियों की सफाई शुरू करने को कहा. आवास योजना के तहत लंबित योजनाओं को पूर्ण करने को कहा. वहीं शहर में नियमित रूप से पेयजल की आपूर्ति करने का निर्देश दिया. उन्होंने शहर के पार्क का रख-रखाव, निर्माण कार्य में गुणवत्ता पर ध्यान देने को कहा. मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी दिपेश कुमारी, कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत सृष्टि मिंज, सिटी मैनेजर, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता सहित सहित अन्य उपस्थित थे.जिला स्थापना व अनुकंपा समिति की बैठक :
उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्थापना व अनुकंपा समिति की बैठक हुई. जिसमें उन्होंने शिक्षा, पशुपालन, पेयजल समेत अन्य विभागों के कर्मियों के मृत होने से जुड़े कुल 13 मामलों की समीक्षा की. उपायुक्त ने सभी दस्तावेजों की जांच कर मामलों का निष्पादन करने का निर्देश दिया. वहीं जिला स्थापना समिति की बैठक में कुल सात मामले में समिति ने चर्चा की. जिसमें तीन वर्षों से अधिक अवधि में एक ही स्थान पर कार्यरत लिपिकों का स्थानांतरण को लेकर समिति को निर्देश दिया.सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं की समीक्षा :
उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने सामाजिक सुरक्षा अंतर्गत संचालित केंद्र और राज्य प्रायोजित पेंशन योजनाओं की समीक्षा की. उन्होंने मुख्यमंत्री सर्वजन पेंशन योजना, झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का प्रखंडवार जानकारी ली. उन्होंने लंबित मामलों का सत्यापन कर शीघ्र निष्पादन करने को कहा. वहीं पेंशन योजनाओं के संदिग्ध लाभुकों का सत्यापन करने का निर्देश दिया.उपायुक्त ने नगर पंचायत की योजनाओं की समीक्षा कीB
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By चंदन कुमार
चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










