असम, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी में भाजपा की जीत पर खूंटी में जश्न

Updated:
विज्ञापन
असम, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी में भाजपा की जीत पर खूंटी में जश्न

असम, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी में भाजपा की जीत पर खूंटी में जश्न का माहौल रहा.

विज्ञापन

खूंटी. असम, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी में भाजपा की जीत पर खूंटी में जश्न का माहौल रहा. भाजपा जिला कमेटी के द्वारा सोमवार को खूंटी, कर्रा, तोरपा सहित अन्य स्थानों पर जश्न मनाया गया. कार्यकर्ताओं ने बम-पटाखे छोड़े और मिठाई बांटी. इस अवसर पर खूंटी के नेताजी चौक में भाजपा के द्वारा मुफ्त झालमुढ़ी का वितरण किया गया. जिसका लोगों ने जम कर आनंद उठाया. वहीं स्थानीय भगत सिंह चौक में आतिशबाजी की गयी और भाजपा कार्यकर्ताओं ने विजय जुलूस निकालकर खुशियां मनायी. नेताजी चौक में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने खूब मिठाई बांटी. इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष आनंद कुमार, पूर्व विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा, नगर पंचायत अध्यक्ष रानी टूटी सहित भाजपा के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

तोरपा में निकला विजय जुलूस

तोरपा में भाजपा पार्टी कार्यकर्ताओं ने विजय जुलूस निकाला. जुलूस नगर भवन से हिल चौक, मेन रोड होते हुए कर्रा मोड़ तक गया. पूर्व विधायक कोचे मुंडा ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किए गये विकास कार्यों और जन कल्याणकारी योजनाओं पर जनता की मुहर है. मौके पर पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संतोष जायसवाल, जिला महामंत्री निखिल कंडुलना, सुबोध गुप्ता, विनय गुप्ता, नीरज जायवाल, नीरज पाढ़ी, पुरेंद्र मांझी, कृष्ण भगत, आलोक भगत, राजू साहू, रूपेश गुप्ता, कृपा सिंधु बेहरा, रौनक षाड़ंगी, जगदीश मांझी, महावीर साहू, कलीम खान, अजीत राय आदि मौजूद रहे.

कर्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनायी खुशी

कर्रा. कर्रा चौक में भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को गुलाल लगा कर तथा मिठाई बांट कर जीत की खुशियां मनायी. भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की और नारेबाजी की. मौके पर विनोद प्रसाद सोनी, घुरन महतो, विष्णु सोनी, दिलीप कुमार सिन्हा, सुदामा प्रसाद, करनो बडाईक, रंजीता देवी, बाल किशुन महतो, राज, रोहित, साकेत, गौरव, अनीश कुमार, जमुना प्रसाद, महादेव लोहरा, सुभाष कुमार आदि उपस्थित थे.

खूंटी, तोरपा व कर्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाला विजय जुलूसB

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola