बिजली चोरी के खिलाफ चला अभियान, 81 हजार जुर्माना वसूली

Updated:
विज्ञापन
बिजली चोरी के खिलाफ चला अभियान, 81 हजार जुर्माना वसूली

बिजली की चोरी की रोकथाम के लिए विद्युत विभाग द्वारा दो दिनों तक अभियान चलाया गया.

विज्ञापन

खूंटी. बिजली की चोरी की रोकथाम के लिए विद्युत विभाग द्वारा दो दिनों तक अभियान चलाया गया. अभियान के तहत कर्रा के जरियागढ़ थाना क्षेत्र के बाला मोड़ और समुंदर गांव में अभियान चलाया गया. वहीं मुरहू थाना क्षेत्र के दरला में भी छापेमारी की गयी. जरियागढ़ थाना क्षेत्र में कुल 11 व्यक्तियों को और मुरहू थाना क्षेत्र में भी कुल 11 व्यक्तियों को अवैध रूप से बिजली जलाते हुये पाया गया. विभाग द्वारा उनके ऊपर कार्रवाई करते हुये जुर्माना लगाया गया है. जिसमें जरियागढ़ थाना क्षेत्र में 69 हजार 600 और मुरहू थाना क्षेत्र में एक लाख 11 हजार 152 रुपये का जुर्माना लगाया गया है. अभियान में कुल 150 बिजली बिल बकायेदारों को भी नोटिस कर जल्द बिजली बिल जमा करने का निर्देश दिया गया. सहायक विद्युत अभियंता शैलेश कश्यप ने कहा है कि जिनका बिजली मीटर अब तक नहीं लगा है, वे जल्द मीटर लगवा लें. वहीं खराब मीटर को भी जल्द बदलवा लें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola