बुंडू नगर पंचायत चुनाव:::अध्यक्ष और पार्षद पद के प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित

Updated:
विज्ञापन

प्रत्याशियों को निर्वाची पदाधिकारी द्वारा चुनाव चिह्न आवंटित कर दिया गया.

विज्ञापन

बुंडू. शनिवार को नगर निकाय चुनाव को लेकर बुंडू नगर पंचायत के अध्यक्ष और 13 वार्ड पार्षद पद के प्रत्याशियों को निर्वाची पदाधिकारी द्वारा चुनाव चिह्न आवंटित कर दिया गया. चुनाव चिह्न मिलते ही प्रत्याशियों ने बुंडू नगर पंचायत के सभी वार्डों में जनसंपर्क अभियान शुरू कर दिया है. अध्यक्ष पद के प्रत्याशी विजय बडाईक महावीर चौक में बजरंगबली मंदिर पर पूजा अर्चना कर हाथ जोड़ कर सभी लोगों से चूड़ी छाप में वोट देकर विजय बनाने का आग्रह किया. उनके साथ अनेक समर्थक मौजूद थे. इसके साथ ही अध्यक्ष पद के प्रत्याशी राजेश उरांव, जितेंद्र उरांव, शंकर सिंह मुंडा, रितेश पातर, कृष्ण मुंडा, ने भी प्रचार अभियान शुरू किया. वार्ड नंबर आठ के प्रत्याशी निरंजन उरांव, वार्ड नंबर 5 के प्रत्याशी कमला देवी, वार्ड नंबर 11 के प्रत्याशी दिलीप स्वासी, राकेश मछुआ,अशोक सेठ, वार्ड नंबर 3 के प्रत्याशी रीना देवी, करिश्मा भगत, वार्ड नंबर 4 के प्रत्याशी अर्जुन महतो, शुभम कुमार, वार्ड नंबर 1 के प्रत्याशी सुनीता कुमारी, वार्ड नंबर 2 के प्रत्याशी सत्या देवी आदि ने अपने चुनाव चिह्न के साथ जनसंपर्क अभियान चलाकर प्रचार अभियान शुरू कर दिया है..

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola