विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है भाजपा : विधायक
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

भाजपा जिला कार्यालय में शनिवार को पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया.
विज्ञापन
खूंटी
भाजपा जिला कार्यालय में शनिवार को पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया. भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सह खूंटी विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा ने झंडोत्तोलन कर पार्टी का स्थापना दिवस मनाया. उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी की स्थापना दिवस पर शुभकामनायें दी. कहा कि पार्टी के करोड़ों देवतुल्य कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम से आज भाजपा पूरे विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है. प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भाजपा भारतवासियों के लिए वह राजनीतिक दल है, जिसमें उन्हें अपना भविष्य दिखाई देता है. समाज के कमजोर वर्गों के लिए भाजपा संबल बनकर काम रही है. देश की विकास यात्रा को नये शिखर पर स्थापित करने में पूरे मनोयोग से प्रयासरत है. तोरपा विधायक कोचे मुंडा ने कहा स्थापना दिवस पर आज हमें ये संकल्प लेना होगा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हम एक पल भी बैठनेवाले नहीं हैं. भाजपा आज लोगों की समस्याओं का समाधान करने का प्रयास करती रही है. स्वागत भाषण जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर गुप्ता ने किया. उन्होंने पार्टी के गठन के इतिहास की जानकारी दी. संचालन जिला महामंत्री बिनोद नाग और धन्यवाद ज्ञापन जिला उपाध्यक्ष संजय साहू ने किया. मौके पर ओमप्रकाश कश्यप, कैलाश राम, गंदौरी गुड़िया, रुपेश जयसवाल, महावीर राम, जनार्दन मिश्रा, सुरेश जयसवाल, योगेंद्र नायक, राजेश महतो सहित अन्य उपस्थित थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










