सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत

Updated:
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत

खूंटी-कर्रा पथ में रेवा और बिरहू गांव के बीच एक सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी.

विज्ञापन

खूंटी. खूंटी-कर्रा पथ में रेवा और बिरहू गांव के बीच एक सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी. मृतक की पहचान तमाड़ थाना क्षेत्र के कुरकुटा गांव निवासी शंभु सिंह मुंडा (35) के रूप में की गयी है. वह खूंटी के हरिजन बस्ती में पिछले तीन साल से किराये के मकान में रह कर एक फैक्टरी में काम करता था. जानकारी के अनुसार वह अपनी बाइक (जेएच01एफडी 5939) में सवार होकर जलटंडा बाजार गया हुआ था. बाजार से वापस लौटने के क्रम में सामने से आ रहे एक इनोवा कार (जेएच 05एएन 2925) से उसकी टक्कर हो गयी. जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. वहीं कार चालक मौके पर ही कार को छोड़ कर फरार हो गया. घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंच कर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया. शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया. वह अपने पीछे पत्नी और एक बेटी को छोड़ गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola