बलेरो और बाइक की बीच में टक्कर में बाइक चालक की मौत

Updated:
विज्ञापन

खूंटी-सिमडेगा मुख्य पथ में रनिया थाना क्षेत्र की उर्मी गांव के नजदीक बलेरो और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गयी.

विज्ञापन

रनिया. खूंटी-सिमडेगा मुख्य पथ में रनिया थाना क्षेत्र की उर्मी गांव के नजदीक बलेरो और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गयी. टक्कर में बाइक सवार गुमला जिला के कामडारा थाना अंतर्गत पाकुट गांव निवासी लगभग 20 वर्षीय सामुएल तोपनो की मौत घटनास्थल पर हो गयी. वहीं बाइक में सवार 40 वर्षीय सूरज तोपनो घायल हो गया है. घटना में बाइक में सवार तीन वर्षीय बच्ची पूरी तरह से सुरक्षित है. घटना के बाद सूरज को एंबुलेंस से उपचार के लिए रेफरल अस्पताल तोरपा पहुंचाया गया. जानकारी के अनुसार तीनों एक बाइक सवार होकर अपने गांव से कोरको टोली साप्ताहिक हाट जा रहे थे. वहीं बलेरो तोरपा से पोकला की ओर जा रही थी. इसी क्रम में दोनों में टक्कर हो गयी. टक्कर के बाद बलेरो चालक घटनास्थल से वाहन लेकर भाग निकला और रायकेरा गांव के नजदीक खेत में छोड़ कर चालक फरार हो गया. घटना की जानकारी मिलने पर रनिया थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी है. ग्रामीणों के निशान देही पर टक्कर मारने वाले बलेरो को जब्त कर ली है. इधर टक्कर के बाद बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी है. मृतक सामुएल के परिजनों ने बताया कि सामुएल पंजाब में रहता था. वह कुछ दिन पूर्व पंजाब से लौटा था. वह 22 जून रविवार को फिर से पंजाब जाने वाला था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola