खूंटी : नेताजी चौक में दुर्गा पूजा पंडाल का भूमि पूजन, बंगाल के कारीगर बनाएंगे भव्य पंडाल, 15 लाख होगा खर्च

Updated:
विज्ञापन

भूमि पूजन में शामिल समिति के पदाधिकारी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

खूंटी में दुर्गा पूजा के लिए भूमि पूजन के साथ पंडाल निर्माण कार्य शुरू हो गया है. इस बार भव्य पंडाल बनाने के लिए 15 लाख रुपये का बजट रखा गया है.

विज्ञापन

खूंटी. शहर में दुर्गा पूजा को लेकर तैयारियां शुरू हो गयी हैं. नेताजी चौक स्थित सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति की ओर से विधिवत भूमि पूजन कर पूजा पंडाल के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया. पुरोहित ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन का अनुष्ठान संपन्न कराया. समिति के कुमार सौरव यजमान के रूप में शामिल हुए.

विज्ञापन

एक माह में पूरा करने का लक्ष्य

भूमि पूजन के साथ ही पंडाल निर्माण का काम शुरू हो गया है. पंडाल का निर्माण करीब एक माह में पूरा करने का लक्ष्य है. समिति के महामंत्री संजय मिश्रा ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी खूंटीवासियों के लिए आकर्षक और भव्य पूजा पंडाल तैयार किया जायेगा. पंडाल निर्माण की जिम्मेदारी बंगाल से आये कारीगरों को दी गयी है.

20 अक्टूबर को महानवमी और 21 अक्टूबर को विजयादशमी

उन्होंने बताया कि दुर्गा पूजा को लेकर समिति की ओर से अन्य तैयारियां भी शुरू कर दी गयी हैं. इस वर्ष पूजा आयोजन पर करीब 15 लाख रुपये खर्च करने का लक्ष्य रखा गया है. उन्होंने बताया कि इस बार 20 अक्टूबर को महानवमी और 21 अक्टूबर को विजयादशमी मनायी जायेगी.

ये भी पढ़ें: 30 आदिवासी बच्चों की मौत का मामला गरमाया, तोरपा विधायक ने भाजपा सरकार से मांगा जवाब

भूमि पूजन के मौके पर कई सदस्य मौजूद

भूमि पूजन के मौके पर समिति के अध्यक्ष रंजीत प्रसाद, महामंत्री संजय मिश्रा, कोषाध्यक्ष संजय साहू, ज्योतिष भगत, मनोज कुमार, नकुल भगत, लव चौधरी, जीतेंद्र कश्यप, अनूप साहू, कुमार सौरव, राजकुमार गुप्ता, बजरंग बाहेती, दामोदर प्रसाद, नरेंद्र साहू, अमर साहू, विक्की गुप्ता, निरंजन भगत, बबलू ठाकुर, अंकित जैन, संतोष गुप्ता, मनोज गुप्ता, राजेश्वर गुप्ता, नीरज चौरसिया, कुंटल हाजरा, मनोज साहू समेत कई सदस्य मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola