30 हजार लोगों ने ली ट्रैफिक नियम का पालन करने की शपथ
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
जिले में सड़क सुरक्षा माह के तहत लगातार जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है. अभियान के तहत लोगों को यातायात नियमों के संबंध में जानकारी दी जा रही है.
विज्ञापन
प्रतिनिधि, खूंटी
जिले में सड़क सुरक्षा माह के तहत लगातार जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है. अभियान के तहत लोगों को यातायात नियमों के संबंध में जानकारी दी जा रही है. वहीं, यातायात और सड़क सुरक्षा नियमों का पालन नहीं करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है. अभियान के तहत बुधवार को उपायुक्त लोकेश मिश्र के निर्देश पर जिले के सभी सरकारी और गैर सरकारी कार्यालय, स्कूल, थाना, बैंक और अन्य प्रतिष्ठानों में सड़क सुरक्षा की शपथ दिलायी गयी. इस दौरान सभी अधिकारी, कर्मचारी और आम लोगों ने सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने की शपथ ली. इसके तहत बुधवार को कुल 30 हजार लोगों ने शपथ ली. वहीं जिले के हाट-बाजार में नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया. नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को यातायात नियम, साइनेज, गुड समारीटन एवं सड़क सुरक्षा से संबंधित अन्य विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गयी. इसी कड़ी में जिला के सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस और एनडी ग्रोवर पब्लिक स्कूल में सड़क सुरक्षा जागरूकता पर कार्यशाला का आयोजन किया गया.घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने की अपील
कार्यशाला में जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक निशांत कुमार ने यातायात नियमों और सड़क सुरक्षा नियमों के संबंध में जानकारी दी. वहीं, सभी को उसका पालन करने की अपील की. उन्होंने कहा कि जिले में सड़क दुर्घटना में बड़ी संख्या में लोग अपनी जान गंवाते हैं. इसे कम करने के लिए यातायात नियमों का पालन करना आवश्यक है. वहीं, उन्होंने दुर्घटना में पीड़ित व्यक्ति को समय पर सहायता उपलब्ध कराने की अपील की. कहा कि दुर्घटना की सूचना मिलने पर पुलिस, एंबुलेंस या हेल्पलाइन नंबर में सूचित करें.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन