एसआइआर और जनगणना को लेकर सक्रिय रहें कार्यकर्ता : झामुमो
Published by : CHANDAN KUMAR Updated At : 22 Apr 2026 6:45 PM
बुधवार को बेल्सियागढ़ बगीचा में प्रखंड अध्यक्ष गैब्रियल कंडुलना की अध्यक्षता में हुई.
रनिया. झामुमो रनिया प्रखंड के कार्यकर्ताओं की बैठक बुधवार को बेल्सियागढ़ बगीचा में प्रखंड अध्यक्ष गैब्रियल कंडुलना की अध्यक्षता में हुई. इसमें जिलाध्यक्ष जुबैर अहमद और तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया मुख्य रूप से उपस्थित थे. इस दौरान सांगठनिक मुद्दों के साथ-साथ एसआइआर और बीएलएटू को लेकर विस्तार से चर्चा की गयी. एसआइआर प्रक्रिया के लिए बीएलए के गठन पर भी विचार-विमर्श हुआ. जिलाध्यक्ष जुबैर अहमद ने कहा कि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर संगठन को सशक्त बनाने की दिशा में कार्य करें. उन्होंने कहा कि जिला, प्रखंड व पंचायत स्तर पर वर्ग संगठनों के जो पदाधिकारी निष्क्रिय हैं, उन्हें हटा कर नये पद धारियों का चयन किया जायेगा. आगे कहा कि पूरे देश में एसआइआर हो रहा है, इसमें पार्टी की ओर से गठित बीएलए-1 और बीएलए-2 सक्रिय रूप से काम करें. उन्होंने कहा कि एक भी योग्य मतदाता का नाम मतदाता सूची से ना कटे इसका ख्याल रखेंगे. विधायक सुदीप गुड़िया ने कहा कि कार्यकर्ता ही किसी भी पार्टी की असली ताकत होते हैं. कहा कि पूरे देश में एसआईआर हो रहा है, इसमें पार्टी की ओर से गठित बीएलए -1 और बीएलए -2 सक्रिय रूप से काम करें. उन्होंने कहा कि एक भी योग्य मतदाता का नाम मतदाता सूची से नहीं कटे इसका ख्याल रखें. बैठक में युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अमृत हेमरोम, केंद्रीय सदस्य वीरेन कंडुलना, देवनाथ मगहिया, जिला संगठन सचिव जिले बारला, सचिव फिलिप दहांगा, दीपक भुइयां, पियूष गुड़िया, युवा मोर्चा अध्यक्ष सुरेश कोनगाड़ी, डेविड टोपनो, जोसेफ भेंगरा, उमाल मुंडा, मंजू सुरीन, रिमिक्स कंडुलना व सुषमा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










