विश्व मलेरिया दिवस पर जागरूकता अभियान, प्रचार रथ रवाना

Updated:
विज्ञापन
विश्व मलेरिया दिवस पर जागरूकता अभियान, प्रचार रथ रवाना

सिविल सर्जन कार्यालय सभागार में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

खूंटी. सघन मलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम (तृतीय चरण) के तहत जिला मलेरिया विभाग खूंटी और चाइल्ड इन नीड इंस्टीट्यूट (सीनी) के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर सिविल सर्जन कार्यालय सभागार में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर लोगों को मलेरिया के प्रति जागरूक करते हुए इसके रोकथाम के उपायों को जन-जन तक पहुंचाने को लेकर चर्चा की गयी. कार्यक्रम में जिला मलेरिया पदाधिकारी डॉ शोभा किस्पोट्टा ने कहा कि मलेरिया एक गंभीर बीमारी है. समय पर जांच और उपचार के साथ-साथ साफ-सफाई और मच्छरदानी के नियमित उपयोग से इससे बचाव कर सकते हैं. उन्होंने लोगों से अपील की कि बुखार होने पर तुरंत जांच करायें और लापरवाही न बरतें. कार्यक्रम के दौरान मलेरिया जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया. यह रथ उच्च प्रभावित गांवों में जाकर लोगों को मलेरिया के लक्षण, बचाव और समय पर इलाज के बारे में जागरूक करेगा. इस अवसर पर सभी ने मलेरिया मुक्त समाज बनाने का संकल्प लिया. मौके पर जिला कार्यक्रम प्रबंधक कानन बाला तिर्की, जिला कार्यक्रम समन्वयक डॉ उदयन शर्मा, मलेरिया विभाग के अरुण कुमार, अनुप्रिया होरो सहित मलेरिया प्रभावित क्षेत्रों से आयी सहिया कार्यकर्ता और सीनी संस्था के सदस्य उपस्थित थे.

जिला मलेरिया विभाग व सीनी के संयुक्त तत्वावधान में हुआ कार्यक्रम B

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola