कांग्रेस के कर्रा मंडल अध्यक्ष को दिया गया नियुक्ति पत्र

कर्रा प्रखंड के मंडल अध्यक्षों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया.
खूंटी. कांग्रेस जिला अध्यक्ष रवि मिश्रा की अध्यक्षता में बुधवार को कर्रा की कच्चा बारी में संगठन सृजन अभियान 2025 के तहत कर्रा प्रखंड के मंडल अध्यक्षों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया. जिसमें उत्तरी मंडल अध्यक्ष मानुएल सांगा, दक्षिणी मंडल अध्यक्ष जगेश्वर गोप को नियुक्त किया गया. जिला अध्यक्ष रवि मिश्रा ने कहा कि संगठन सर्वोपरि है संगठन के प्रति सभी नवनियुक्त पदाधिकारी अपने कर्तव्यों को समझे और संगठन की मजबूती के लिए हमेशा प्रयासरत रहे. मौके पर ट्रेनिंग कोऑर्डिनेटर अंजनी रंजन, आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष विलसन तोपनो, कर्रा प्रखंड अध्यक्ष अल्बर्ट तिग्गा, हबिल कच्छप, अनमोल होरा सहित अन्य उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




