ePaper

अफीम की खेती नहीं करने की सलाह दी

Updated at : 14 Dec 2025 7:37 PM (IST)
विज्ञापन
अफीम की खेती नहीं करने की सलाह दी

जिले में अफीम की खेती नहीं करने के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से पुलिस का अभियान लगातार जारी है.

विज्ञापन

खूंटी. जिले में अफीम की खेती नहीं करने के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से पुलिस का अभियान लगातार जारी है. रविवार को अड़की थाना क्षेत्र के हेमब्रम बाजार और मुरहू थाना क्षेत्र के बुंडू ममाईल गांव में पुलिस ने जागरूकता अभियान चलाया. इस दौरान पुलिस ने ग्रामीणों को अफीम की खेती के दुष्परिणाम और कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अफीम की खेती करना गैरकानूनी है. पकड़े जाने पर कानूनी कार्रवाई की जायेगी. वहीं इससे समाज को होने वाले नुकसान के बारे में बताया गया. ग्रामीणों को अफीम की खेती नहीं करने का अपील किया. वहीं ग्रामीणों को वैकल्पिक खेती के लिए प्रेरित किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
CHANDAN KUMAR

लेखक के बारे में

By CHANDAN KUMAR

CHANDAN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola