शिक्षा के माध्यम से ही समाज और राष्ट्र को नयी दिशा दी जा सकती है : अर्जुन मुंडा

Updated:
विज्ञापन
शिक्षा के माध्यम से ही समाज और राष्ट्र को नयी दिशा दी जा सकती है : अर्जुन मुंडा

दो दिवसीय प्रतिभा सम्मान समारोह सह शिक्षा मेला का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

खूंटी. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद खूंटी इकाई द्वारा बिरसा कॉलेज बहुउद्देश्यीय भवन में दो दिवसीय प्रतिभा सम्मान समारोह सह शिक्षा मेला का आयोजन किया गया. मेला के पहले दिन गुरुवार को जिले में 10वीं की परीक्षा में 70 फीसदी से अधिक प्राप्त करनेवाले लगभग 3200 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने दीप प्रज्वलित कर किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रतिभाओं को सम्मानित करने की परंपरा समाज में सकारात्मक वातावरण का निर्माण करती है. विद्यार्थी देश के भविष्य हैं और शिक्षा के माध्यम से ही समाज और राष्ट्र को नयी दिशा दी जा सकती है. आगे कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद केवल छात्र संगठन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का अभियान है. अभाविप प्रदेश अध्यक्ष डॉ मौसमी पॉल ने कहा कि परिषद सदैव छात्रहित और शिक्षा के विकास के लिए कार्य करती रही है. बिरसा कॉलेज के प्राचार्य डॉ चंद्रकिशोर भगत ने परिषद की इस पहल की सराहना की. कार्यक्रम में विभिन्न शिक्षण संस्थानों ने विद्यार्थियों को अपने पाठ्यक्रम, करियर मार्गदर्शन और उच्च शिक्षा से संबंधित जानकारी दी. अभाविप प्रदेश मंत्री प्रकाश टूटी ने धन्यवाद ज्ञापन किया. उन्होंने बताया कि शुक्रवार को इंटरमीडिएट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जायेगा. कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर पंचायत अध्यक्ष रानी टूटी, प्रमुख छोटराय मुंडा, भाजपा जिलाध्यक्ष आनंद कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

10वीं में 70 फीसदी से अधिक अंकवाले 3200 विद्यार्थियों को मिला प्रशस्ति-पत्र

अभाविप ने उत्कृष्ट विद्यार्थियों को किया सम्मानितB

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola