होली मिलन समारोह में चले अबीर-गुलाल
Published by : CHANDAN KUMAR Updated At : 28 Feb 2026 7:41 PM
कर्रा सीएचसी मे शनिवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया.
कर्रा. कर्रा सीएचसी मे शनिवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में अस्पताल के सभी डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मी शामिल हुये. सभी ने एक-दूसरे को अबीर और गुलाल लगाया. इस अवसर पर स्वास्थ्य प्रभारी अनिता कुमारी ने सभी को होली की बधाई दी. उन्होंने कहा कि होली आपसी भाईचारे और सौहार्द का त्योहार है. जिसमें हर कोई किसी भी प्रकार के गिला-शिकवा को भूलकर एक दूसरे को रंग लगाते हैं. वहीं एक-दूसरे की खुशहाली की कामना करते हैं. समारोह में पूरे दिन सभी लोग होली के गीतों में झूमे और नाचे. मौके पर डॉक्टर पीसी झा, डॉ अमरनाथ चौधरी, प्रदीप कुंडू, नूतन कुमारी, जयप्रकाश, विकास साहू, अश्विनी साव, राहुल सहित अन्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










