प्रखंड में संचालित योजनाओं की जानकारी दी गयी

Updated at : 08 Apr 2016 12:00 AM (IST)
विज्ञापन
प्रखंड में संचालित योजनाओं की जानकारी दी गयी

प्रखंड में संचालित योजनाअों की जानकारी दी गयीप्रखंड प्रशासन के साथ पंसस की बैठकसोनाहातू. राहे प्रखंड के सभी मुखिया अौर पंचायत समिति सदस्यों की बैठक शुक्रवार को प्रखंड प्रशासन के साथ हुई. आयोजन जिप सदस्या रजिया खातून द्वारा किया गया था. बैठक में पंचायत प्रतिनिधियों को प्रखंड में चल रही योजनाओं की जानकारी दी गयी. […]

विज्ञापन

प्रखंड में संचालित योजनाअों की जानकारी दी गयीप्रखंड प्रशासन के साथ पंसस की बैठकसोनाहातू. राहे प्रखंड के सभी मुखिया अौर पंचायत समिति सदस्यों की बैठक शुक्रवार को प्रखंड प्रशासन के साथ हुई. आयोजन जिप सदस्या रजिया खातून द्वारा किया गया था. बैठक में पंचायत प्रतिनिधियों को प्रखंड में चल रही योजनाओं की जानकारी दी गयी. इन योजनाओं में उनकी भूमिका को बताया गया. खाद्य आपूर्ति विभाग की समीक्षा के दौरान बीएसओ रंजीत नारायण सिंह को छूटे राशन कार्ड को बनाने की प्रगति पर जानकारी मांगी गयी. प्रतिनिधियों ने अनाज वितरण में लाभुकों से अनाज कटौती के मामले की जानकारी दी. बीएसओ ने आश्वस्त किया कि लाभुकों के अनाज की कटौती नहीं की जायेगी. बीडीओ संजय कोंगाड़ी ने जल संरक्षण लिए ज्यादा से ज्यादा डोभा बनाने में प्रतिनिधियों से सहयोग मांगा. बैठक में प्रतिनिधियों ने शिकायत की कि प्रखंंड के कार्यक्रमों में पंचायत प्रतिनिधियों की अनदेखी किया जाती रही है. मौके पर प्रमुख दुलर्भ सिंह मुंडा, उपप्रमुख राजकिशोर मेहता सहित सभी नौ पंचायत के मुखिया अौर पंचायत समिति सदस्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola