7103 मामलों का निष्पादन

Updated:
विज्ञापन
7103 मामलों का निष्पादन

व्यवहार न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

विज्ञापन

प्रतिनिधि, खूंटी.

खूंटी जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को व्यवहार न्यायालय परिसर में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रसिकेश कुमार की अध्यक्षता में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया. जिसमें कुल 7103 मामलों का निष्पादन किया गया. वहीं एक करोड़ 95 लाख 42 हजार 889 रुपये का सेटलमेंट किया गया. प्रधान जिला जज रसिकेश कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत में लंबित वादों के दोनों पक्षों की जीत होती है. डालसा सचिव राजश्री अपर्णा कुजूर ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत वादों को सुलझाने का सक्षम और सुलभ माध्यम है. राष्ट्रीय लोक अदालत में मामलों के निष्पादन के लिए कुल छह बेंचों का गठन किया गया था. प्रथम बेंच में अपर जिला जज तृतीय प्राची मिश्र, अधिवक्ता मुकुल पाठक, शशि कला कुमारी, द्वितीय बेंच में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अर्जुन साव, अधिवक्ता मदन मोहन राम, ममता सिंह, तृतीय बेंच में अनुमंडलीय न्यायिक दंडाधिकारी विद्यावती कुमारी, अधिवक्ता आशीष कुमार, सुमित कुमार कश्यप, चतुर्थ बेंच में न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम अमित आकाश सिन्हा, अधिवक्ता मिलन कुमार दास, जुनूल होरो, पंचम बेंच में अस्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष केके सिंह, सदस्य मधु चंदा कुमारी, रूबी कुमारी उपस्थित रहे. छठे बेंच में उपभोक्ता फोरम की अध्यक्ष रीता मिश्र, सदस्य सुरेश कुमार राय, राधा रानी उपस्थित रहे. राष्ट्रीय लोक अदालत में दीवानी और फौजदारी न्यायालय के सुलहनीय प्रवृत्ति के मामले बैंक, ऋण, मोटरयान दुर्घटना, नगर पंचायत, परिवहन विभाग, वन विभाग, उत्पाद विभाग, विद्युत विभाग संबंधित मामले प्रस्तुत किये गये.

व्यवहार न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजनB

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola