बीसा : हाथी ने घायल किया

सोनडीमरा : गोला प्रखंड के बीसा में हाथी ने एक व्यक्ति को पटक कर घायल कर दिया. बेहोशी की हालत में उन्हें गोला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भरती कराया गया. जानकारी के अनुसार, मुरुडीह निवासी रणबीर नायक टांडिल से मजदूरी कर शाम में घर लौट रहे थे. इसी दौरान बीसा जंगल के समीप हाथी ने […]
सोनडीमरा : गोला प्रखंड के बीसा में हाथी ने एक व्यक्ति को पटक कर घायल कर दिया. बेहोशी की हालत में उन्हें गोला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भरती कराया गया. जानकारी के अनुसार, मुरुडीह निवासी रणबीर नायक टांडिल से मजदूरी कर शाम में घर लौट रहे थे.
इसी दौरान बीसा जंगल के समीप हाथी ने उसे पटक दिया, जिससे वह झाड़ी में गिर गया. ग्रामीणों ने टायर जला कर व ढोल–नगाड़े के साथ घटना स्थल पहुंचे और हाथी को खदेड़ा. उधर, ग्रामीणों ने रणबीर को अस्पताल पहुंचाया.
उधर, दो दिन पूर्व हाथियों ने उपरबरगा के मंदिर में रामायण पाठ सुन रहे लोगों को खदेड़ दिया था. इसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गये थे. बहरहाल पुन: हाथियों का आतंक बढ़ गया है, जिससे लोगों में दहशत है. लोगों ने पदाधिकारी से हाथियों को भगाने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




