सम्मानित हुए वरिष्ठ नागरिक

सिल्ली : राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक संघ (सिल्ली शाखा) के तत्वावधान में गुरुवार को पतराहातू स्कूल परिसर में अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. समारोह की अध्यक्षता मधुसूदन मांझी ने की. मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष प्रतिभा पांडेय मौजूद थीं. उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों […]
सिल्ली : राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक संघ (सिल्ली शाखा) के तत्वावधान में गुरुवार को पतराहातू स्कूल परिसर में अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. समारोह की अध्यक्षता मधुसूदन मांझी ने की.
मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष प्रतिभा पांडेय मौजूद थीं. उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों को उम्र के इस पड़ाव में मान–सम्मान की जरूरत है. वरिष्ठ नागरिकों से नौजवानों को कई चीजें सीखने को मिलती हैं. जीवन में आगे बढ़ने के लिए उनके विचारों को अपनाने की जरूरत है.
समारोह में डॉ बीके जायसवाल, रतनलाल महतो, मधुसूदन मांझी, भूदेव महतो, रामदास महतो व वनबिहारी हजाम को सम्मानित किया गया. मौके पर विधायक प्रतिनिधि जयपाल सिंह, प्रमुख कमलनाथ मांझी सहित अन्य ने अपने विचार रखे. संचालन समल महतो ने, जबकि धन्यवाद ज्ञापन भजोहरि महतो ने किया. मौके पर श्यामसुंदर महतो, मनोहर नाग, नित्यानंद मंडल, फणीभूषण महतो समेत कई लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




