सज-धज कर तैयार हैं बाजार

सिल्ली : धनतेरस के मौके पर सिल्ली–मुरी के बाजार सज कर तैयार हैं. दुकानदारों ने ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए विशेष छूट दे रखी है. जेवर, टीवी, फ्रिज, एलसीडी, मोबाइल, बिजली के उपकरण, बरतन व साज–सज्ज के सामान आदि की दुकानों में बस ग्राहकों के आने का इंतजार है. दुकानदारों को उम्मीद […]
सिल्ली : धनतेरस के मौके पर सिल्ली–मुरी के बाजार सज कर तैयार हैं. दुकानदारों ने ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए विशेष छूट दे रखी है. जेवर, टीवी, फ्रिज, एलसीडी, मोबाइल, बिजली के उपकरण, बरतन व साज–सज्ज के सामान आदि की दुकानों में बस ग्राहकों के आने का इंतजार है.
दुकानदारों को उम्मीद है कि धनतेरस पर इस वर्ष अच्छी बिक्री होगी. इधर, ग्राहकों ने कई सामान की बुकिंग काफी पहले ही कर दी है. वाहनों की मांग में तेजी : धनतेरस पर क्षेत्र में वाहनों की अच्छी खासी बिक्री होने वाली है. सिल्ली मुरी में कई कंपनियों के शो रूम हैं.
साहू टीवीएस के संचालक मुकेश साहू ने बताया कि धनतेरस व दीवाली के मौके पर टीवीएस के कई मॉडल की मांग में तेजी आयी है. कई ग्राहक बुकिंग करवा रहे हैं. उम्मीद है कि बिक्री अच्छी होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




