झालदा : खेत में मिला हाथी के बच्चे का शव

सिल्ली/झालदा : झालदा थाना क्षेत्र के किरीबेड़ा गांव के खेत से हाथी के एक बच्चे का शव बरामद किया गया है. ग्रामीणों की सूचना पर रेंज ऑफिसर समीर बोस व बीएसओ ओमप्रकाश पहुंचे और मामले की जानकारी ली. पोस्टमार्टम के बाद उसके शव को वहीं दफना दिया गया. पोस्टमार्टम डॉ श्याम जाना ने किया. ज्ञात […]
सिल्ली/झालदा : झालदा थाना क्षेत्र के किरीबेड़ा गांव के खेत से हाथी के एक बच्चे का शव बरामद किया गया है. ग्रामीणों की सूचना पर रेंज ऑफिसर समीर बोस व बीएसओ ओमप्रकाश पहुंचे और मामले की जानकारी ली. पोस्टमार्टम के बाद उसके शव को वहीं दफना दिया गया. पोस्टमार्टम डॉ श्याम जाना ने किया.
ज्ञात हो कि 19 हाथियों का एक दल किरीबेड़ा गांव के पहाड़ के पास दो दिन से डेरा डाले हुए है. हाथियों के इस दल में चार बच्चे हैं. इन्हीं में से एक का शव खेत से बरामद हुआ. वन अधिकारियों के अनुसार, हाथी के बच्चे की मौत बीमारी की वजह से हुई है. ग्रामीणों ने बताया कि हाथियों का दल शाम होते ही खेतों में चला आ रहा है.
इससे गांव के लोग दहशत में हैं. गांव के कुछ लोग रतजगा कर रहे हैं. ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों से हाथियों को गांव से खदेड़े जाने की मांग की है. ज्ञात हो कि सिल्ली, तमाड़ व सोनाहातू क्षेत्र के कुछ गांवों में पिछले दिनों हाथियों ने उत्पात मचाया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




