ठेकेदार का अपहरण

हथियार के बल पर डकरा सुभाषनगर से डकरा : सुभाषनगर कॉलोनी डकरा निवासी अजीत मिश्र (24) का मंगलवार को कुछ लोगों ने अपहरण कर लिया. अजीत एनके एरिया क्षेत्र में सिविल विभाग में ठेकेदारी का काम करता है. जानकारी के अनुसार अजीत अपने घर के नजदीक एक राशन दुकान के बाहर बैठ कर कुछ लोगों […]
हथियार के बल पर डकरा सुभाषनगर से
डकरा : सुभाषनगर कॉलोनी डकरा निवासी अजीत मिश्र (24) का मंगलवार को कुछ लोगों ने अपहरण कर लिया. अजीत एनके एरिया क्षेत्र में सिविल विभाग में ठेकेदारी का काम करता है. जानकारी के अनुसार अजीत अपने घर के नजदीक एक राशन दुकान के बाहर बैठ कर कुछ लोगों से बातचीत कर रहा था.
इसी बीच हरे रंग के स्कॉपियो में चार–पांच लोग डकरा की तरफ से वहां आये और रिवाल्वर की नोक पर अजीत को अगवा कर ले गये. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस तुरंत हरकत में आ गयी.
उन्होंने अजीत का मोबाइल नंबर 9431916916 व 9546723217 को ट्रेस किया. उक्त मोबाइल का लोकेशन पहले टंडवा और बाद में सिमरिया बता रहा था. बाद में दोनों मोबाइल बंद हो गया. पुलिस घटनास्थल पर मौजूद लोगों से पूछताछ कर रही है. खलारी थाना प्रभारी ने बताया कि टंडवा व सिमरिया में भी लोगों से पूछताछ की जा रही है.
नवंबर में बहन की शादी है
20 सितंबर को ब्रेन हेमरेज से अजीत के पिता उमा शंकर मिश्र का निधन हो गया था. 25 नवंबर को उसकी बहन की शादी तय है. पूरा परिवार शादी की तैयारी में लगा हुआ था. अजीत के अपहरण से परिवार में मातम छा गया है. मां और बहन कर रो–रो कर बुरा हाल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




