स्टेशन के समीप गंदगी

Updated at : 20 Oct 2013 1:59 AM (IST)
विज्ञापन
स्टेशन के समीप गंदगी

मुरी : मुरी रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वार के समीप गंदगी का अंबार लगा है. इससे स्टेशन आने–जाने वालों को परेशानी हो रही है. ऐसी स्थिति करीब एक माह से है, लेकिन रेलवे प्रशासन को इसकी चिंता नहीं है. ज्ञात हो कि मुरी स्टेशन के सुंदरीकरण के उद्देश्य से स्टेशन के सामने से साइकिल स्टैंड […]

विज्ञापन

मुरी : मुरी रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वार के समीप गंदगी का अंबार लगा है. इससे स्टेशन आनेजाने वालों को परेशानी हो रही है. ऐसी स्थिति करीब एक माह से है, लेकिन रेलवे प्रशासन को इसकी चिंता नहीं है.

ज्ञात हो कि मुरी स्टेशन के सुंदरीकरण के उद्देश्य से स्टेशन के सामने से साइकिल स्टैंड हटा कर वहां पार्क के लिए जगह बनायी गयी है. यहां फूल लगाने की योजना है.

फिलहाल यहां फूल तो नहीं लगे हैं, लेकिन उस स्थान पर घास जरूर उग आये हैं. इसके आसपास कीचड़ भी हो गया है.

कैसे जम रही है मिट्टी: नालियों की व्यवस्था ठीक नहीं होने के कारण बाजार का पानी नालियों में जाकर सीधे स्टेशन तक जाता है. पिछले दिनों हुई लगातार बारिश के कारण बाजार की गंदगी मिट्टी काफी मात्र में स्टेशन के पास जमा हो गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola