लोगों ने हंगामा किया

Updated at : 10 Oct 2013 1:27 AM (IST)
विज्ञापन
लोगों ने हंगामा किया

मध्याह्न् भोजन के चावल में मिला कीड़ा रामगढ़ : पूरणी मंडप के निकट प्राथमिक विद्यालय में लोगों ने उस वक्त हंगामा कर दिया, जब मध्याह्न् भोजन के चावल में कीड़े नजर आये. सूचना मिलने पर भाजयुमो के नगर अध्यक्ष धनंजय कुमार पुटूस भी विद्यालय पहुंचे. इस संबंध में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका ने बताया कि जो […]

विज्ञापन

मध्याह्न् भोजन के चावल में मिला कीड़ा

रामगढ़ : पूरणी मंडप के निकट प्राथमिक विद्यालय में लोगों ने उस वक्त हंगामा कर दिया, जब मध्याह्न् भोजन के चावल में कीड़े नजर आये. सूचना मिलने पर भाजयुमो के नगर अध्यक्ष धनंजय कुमार पुटूस भी विद्यालय पहुंचे. इस संबंध में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका ने बताया कि जो चावल मिला है, उसी से मध्याह्न् भोजन बनाया जा रहा है.

हंगामा होने के बाद झारखंड शिक्षा परियोजना कार्यालय के अधिकारियों ने भी मामले की जांच की. भाजयुमो नगर अध्यक्ष धनंजय कुमार पुटूस ने जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सह जिला शिक्षा अधीक्षक को आवेदन देकर इस मामले में जांच की मांग की है. उन्होंने कहा है कि जांच नहीं होने पर आंदोलन किया जायेगा.पुलिस कर्मी मौजूद थे.

ब्रेन हेंब्रेज होने से मौत : गोला. डीवीसी चौक के समीप कुम्हरदगा निवासी बंधु महतो (60 वर्ष) गिर गये. ब्रेन हेंब्रेज होने से उनकी मौत हो गयी. बताया जाता है कि वह रोड किनारे गिर गये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola